Giridih News : वैज्ञानिकों की टीम पहुंची बेंगाबाद

Giridih News : कोकून की जांच व उत्पादन क्षमता का आकलन शुरू

Giridih News : बेंगाबाद. अग्र परियोजना केंद्र बेंगाबाद में मंगलवार की शाम रांची से वैज्ञानिकों की टीम पहुंची. चार सदस्यीय टीम के वैज्ञानिक दल ने केंद्र के बीजागार में तैयार किये जा रहे कोकून की जांच के लिए नमूने संग्रह किये. कोकून के रख-रखाव, बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बारीकी से अध्ययन किये. बताया कि जांच के बाद कोकून में रोग प्रतिरोधक क्षमता का आकलन किया जायेगा. बताया कि इस केंद्र से बेंगाबाद के कई गांवों के किसान जुड़कर स्वरोजगार कर रहे हैं. ऐसे में कीट की गुणवत्ता की जांच के बाद तसर उत्पादन का आकलन किया जायेगा. कोकून में दस प्रतिशत से कम बीमारी के लक्षण पाये जाने पर इसे आगे की गतिविधि में शामिल किया जायेगा. फिलहाल वैज्ञानिकों ने कोकून के नमूने की जांच में जुटी हुई है. वैज्ञानिक दल में रांची सीएसबी, सीटी आरटीआई से डा आई जी प्रभु, डा कमलेश वर्मा, खरसावां से डुकरे प्रदीप गुलबारो शामिल थे, जो यहां के बीजागार में तैयार किये जा रहे कोकून के बारे में केंद्र के सहायक मो हक से जानकारी लिये. इधर, वैज्ञानिकों का कहना है कि जांच के प्रथम चरण में सब कुछ सामान्य है. फाइनल रिपोर्ट आने के बाद यहां की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. मौके पर केंद्र के कर्मियों की मौजूदगी रही. बता दें कि तसर उत्पादन के क्षेत्र में अग्र परियोजना केंद्र ने कई उपलब्धि हासिल की है. यहां विदेशों से भी तसर उत्पादन से जुड़े उद्यमियों का भ्रमण हो चुका है. इधर जांच के बाद एक बार फिर इस केंद्र से तैयार तसर चमक बिखेरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >