Giridih News :गिरिडीह में 491635 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य

Giridih News :समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. बैठक में 12 अक्तूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने अभियान में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा ना छूटे, इसके लिए बेहतर माइक्रो प्लानिंग व कार्य संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही. सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खुराक पिलाने पर जोर दिया. डीसी ने आमजनों को अभियान की तिथि, बूथ की जानकारी देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया. उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण, शिक्षा, सूचना व जनसंपर्क विभाग, जन प्रतिनिधियों, रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी, आंगनबाड़ी कर्मियों को इसके संबंध में अवगत कराने और अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को बूथ पर आने के लिए प्रेरित करने को कहा.

2325 बूथों पर दी जायेगी खुराक

इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 491635 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 2325 बूथों पर खुराक दी जायेगी. वहीं 13-14 अक्तूबर को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जायेगी. अभियान में 4,650 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जायेगा. साथ ही सुपरवाइजरों और ट्रांजिट टीम तैनात रहेगी. बैठक में डीडीसी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >