Giridih News :कार्य बहिष्कार से सीएचसी की व्यवस्था चरमरायी

Giridih News :जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण व्यवस्था चरमरा गयी है. साफ-सफाई समेत अन्य सेवा पर असर पड़ा है.

धरना पर बैठेआउटसोर्सिंग कर्मी संतोष वर्मा, सुनील वर्मा, राजीव कुमार, दिवाकर सिंह ने बताया कि अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह के मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. अन्य समस्याएं भी हैं, जिनके समाधान के प्रति प्रशासन कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है. अस्पताल की साफ-सफाई, सुरक्षा, पंजीयन समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं, इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना और भविष्य की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं होना बेहद चिंताजनक है.

परिवार का भरण-पोषण करना हो रहा मुश्किल

कई कर्मियों ने आरोप लगाया कि किसी का छह माह से मानदेय लंबित रहता है, जिससे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो जाता है. कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उच्च अधिकारियों को कर्मियों की मांगों से अवगत करा दिया गया है. जल्द ही समाधान का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर धरना समाप्त कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू करने की मांग की है. धरना में रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी समेत काफी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >