तिसरी में पुलिया व पीसीसी सड़क की रखी आधारशिला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को तिसरी के पीडब्लूडी पथ से प्रखंड सह अंचल कार्यालय तक जाने वाली पीसीसी सड़क व पुलिया की आधारशिला रखी. निर्माण प्रखंड प्रमुख की निधि से होगा. श्रीमरांडी ने कहा कि इस सड़क का निर्माण जरूरी था, क्योंकि प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं थी. इसका निर्माण होने के बाद सड़क के दोनों ओर पौधा भी लगाया जाना चाहिए. कहा कि झारखंड सरकार में दिनदहाड़े चोरी-डकैती की घटनाएं हो रही हैं. हत्या की घटना आम हो गयी. राज्य सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, प्रखंड प्रमुख राजकुमार गुप्ता, रामचंद्र ठाकुर, उप प्रमुख बैजू मरांडी, उदय साव, सुनील साव, सुनील शर्मा, अनिल साव, कपिल यादव, राजू यादव, कुणाल सिंह, संतोष सिंह, संदीप शर्मा, विजय यादव, सुनील पंडा आदि मौजूद थे.नेता प्रतिपक्ष का नेता बनने पर बाबूलाल को लोगों ने दी बधाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है. भाजपा के महामंत्री मुखिया विकास मंडल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने देर से, लेकिन दुरुस्त निर्णय लिया है. कहा कि पार्टी ने सदा से ही आदिवासियों को सम्मान देतीरहीहै.रविदास महासभा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण दास ने कहा कि भी श्री मरांडी को बधाई दी है. बधाई देनेवालों में भाजपा के झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा, दशरथ वर्मा, राजेंद्र पंडित, मथुरा मंडल, ऋषि पांडेय, महेंद्र दास, फतेहचन मंडल, नागेश्वर सिंह, महेंद्र दास, रंजीत साव, आशुतोष कुशवाहा, रोहित दास, बैजनाथ साव, पप्पू पंडित, संजय पंडित, दिनेश पंडा, राकेश वर्मा, मोहन पंडित, सिकंदर वर्मा, किशुन मोदी आदि शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
