Giridih News :रेल रोको आंदोलन को ले एसपी ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Giridih News :कुड़मी समाज के द्वारा शनिवार को 20 सितंबर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर प्रशासन सतर्क है. एसपी डॉ विमल कुमार ने शुक्रवार को पारसनाथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया.

इस दौरान एसपी ने आरपीएफ के अधिकारियों समेत स्थानीय थाना प्रभारियों के साथ उन्होंने सुरक्षा की रणनीति पर चर्चा की. अधिकारियों के साथ बैठक कर एसपी ने आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जरूरी निर्देश दिये. कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जायेगा. यदि रेलवे की संपत्ति को नुकसान होता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं

जायेग

उन्होंने कहा कि आंदोलन के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे तत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि आरपीएफ और जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पारसनाथ स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. मौके पर एसडीपीओ सुमित कुमार, आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद शकीब, डुमरी व निमियाघाट थाना प्रभारी प्रणीत पटेल व सुमन कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >