Giridih News :गुरुबाणी के साथ सिख समाज की प्रभात फेरी का समापन

Giridih News :धन धन श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर सिख परिवार ने पांचवें दिन सोमवार को पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकली. इससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया.

समाज के लोग मकतपुर, कालीबाड़ी चौक, शिव मोहल्ला होते हुए स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे. यहां प्रभात फेरी का समापन हुआ. प्रभात फेरी में संगतों ने घर सुख वासेया, बहार सुख पाया गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रभात फेरी में शामिल संगतों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया. महिला संगत व स्थानीय रागी ने कीर्तन और अरदास किया. अरदास के बाद जलपान की सेवा दी गयी. प्रभात फेरी में सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, डॉ गुणवंत सिंह मंगिया, सरदार नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, सरदार हरमिंदर सिंह बग्गा, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, सुधीर आनंद, राजू चावला, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, गुरविंदर सिंह सलूजा, चरणजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख समाज महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >