Giridih News :जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से गुंजायमान हुआ शहर

Giridih News :धन धन श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज ने तीसरे दिन शनिवार को भी प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से पूरा शहर गूंज उठा.

प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकल कर मकतपुर चौक होते हुए जिला परिषद, बरगंडा चौक होते हुए पंजाबी मोहल्ला स्थित सरदार गुरदीप सिंह बग्गा के आवास पर पहुंची. यहां प्रभात फेरी का समापन हुआ. महिला संगत के सबद कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. प्रभात फेरी में शामिल संगतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से पूरा शहर गूंज उठा. प्रभात फेरी की बाद महिला संगतों से सबद कीर्तन औक स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के मुख्य पुजारी वे अरदास किया गया. गुरदीप सिंह बग्गा और उनके परिवार के सदस्यों ने जलपान की व्यवस्था की थी.

इनकी थी

उपस्थिति

प्रभात फेरी में सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, सरदार हरमिंदर सिंह बग्गा, वजिंदर सिंह बग्गा, नरेंद सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा, अंकित सिंह, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, राजू चावला, सुधीर आनंद, सुखदीप कौर, सोनम कौर, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, गुरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा सलूजा, चरणजीत कौर समेत काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >