Giridih News :गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Giridih News :मंगलवार 28 अक्तूबर को जमुआ प्रखंड के रेंबा मोड़ के समीप वाहन के पलट जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल सोनरे के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

जानकारी के मुताबिक देवरी थानांतर्गत सोनरे गांव निवासी खूबलाल राय का पुत्र लखन राय (25) बीते मंगलवार की रात मेला देखने राजधनवार जा रहा था. इसी दौरान रेंबा मोड़ के समीप वाहन के पलट जाने से लखन गंभीर रूप से घायल हो गया था. जमुआ, गिरिडीह व धनबाद में उपचार करवाने के बाद उसे रिम्स ले जाया गया था. वहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार को युवक की मृत्यु हो गयी. इधर, शनिवार को उसका शव सोनरे स्थित उसके गांव लाया गया. बताया गया कि लखन अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह ओडिशा में रहकर मजदूरी करता था. छठ को लेकर वह गांव आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >