Giridih News :चार दिन बाद भी महिला की अर्धनग्न लाश की शिनाख्त नहीं

Giridih News :मुफस्सिल थाना और बेंगाबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गादी-जंगलपुर इलाके में गुरुवार की सुबह मिली अज्ञात महिला के शव की चार दिन बीत बाद भी पहचान नहीं हाे पायी है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह स्थानीय लोग जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास तलाश की. इस दौरान झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा मिला था. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बेंगाबाद और मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया.

लगभग पांच दिन पहले वारदात होने का अनुमान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को गादी-जंगलपुर के जंगली क्षेत्र में लाकर फेंका गया है. शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत लगभग 4-5 दिन पहले हुई होगी.

शव के पुराना होने के वजह से मृतका की पहचान करवाने में हो रही है परेशानी : थाना प्रभारी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पर शव 4-5 दिन होने की वजह से पहचान करवाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी जांच की गई लेकिन फिर भी कोई सुराग नही मिल पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >