Giridih News :जय श्रीराम के जयकारा से गूंजे ग्रामीण क्षेत्र

Giridih News :रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा गया. जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा.

देवरी प्रखंड गांवों में अखाड़ा कमेटियों ने महावीरी झंडे के साथ शोभायात्रा निकालकर अखाड़ा का प्रदर्शन किया. शोभायात्रा व अखाड़ा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर प्रशासनिक के साथ पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय दिखे. देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, सीओ श्यामलाल मांझी, थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, हीरोडीह के थाना प्रभारी महेश चंद्र दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे.

चतरो में युवाओं ने दिखाया करतब

प्रखंड के चतरो में अखाड़ा कमेटी पूरनाबथान, चतरो (पूरनीगड़िया) मंझलाडीह के द्वारा झांकी के साथ शोभायात्रा निकालकर अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया. इसमें युवाओं के द्वारा लाठी, बरछा, भाला, तलवार समेत अन्य पारंपरिक हथियार के साथ करतब दिखाये. यहां अखाड़ा में बालिकाओं ने भी लाठी, भाला व बरछा के साथ प्रदर्शन किया.

महाष्टमी की रात में निकाली गयी झांकी

इधर वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर गुरुवार की रात में अखाड़ा कमेटी बरवाबाद, खसलोडीह, बंगारो, मंडरो, नीमाडीह, समुआडीह के पदाधिकारी व सदस्य झांकी के साथ मंडरो बाजार पहुंचे. वहां पर अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया. रात साढ़े बारह बजे तक चले अखाड़ा को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >