Giridih News :सोलरयुक्त जलमीनार चालू नहीं होने से ग्रामीण निराश

Giridih News : जल जीवन मिशन के तहत देवरी प्रखंड के ननकार रानीडीह में पेयजल के लिए लगाए गए सोलरयुक्त जलमीनार को चालू नहीं होने से ग्रामीण निराश हैं. लोग पानी की समस्या से परेशान हैं.

ग्रामीण अंग्रेज राय, कपिलदेव राय, अनिल राय, राजेंद्र राय, जयंती राय, भोला राय, जयकुमार राय, दासो राय, सहदेव राय आदि ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व बोरिंग करवाकर जलमीनार बनवाया गया, लेकिन इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है. बताया जलमीनार तैयार होने के बाद छह माह के बाद तेज आंधी से जलमीनार में लगा एक सोलर प्लेट टूट गया. इसके बाद से पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को बार सूचना दी गयी, लेकिन सोलर प्लेट को दुरुस्त नहीं किया. इसके कारण जलमीनार बंद है. ग्रामीणों को हो रहे परेशानी को देखते हुए पूर्व उप प्रमुख क्रांति देवी ने जलमीनार में मरम्मति कार्य पूरा करवाकर जलापूर्ति की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >