Giriidh News :पुलिस ने अखाड़ा कमेटी से ली झंडा जुलूस के रूट की जानकारी

Giriidh News :देवरी थाना परिसर में रविवार को पुलिस ने अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. अध्यक्षता थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने की. इस दौरान अखाड़ा कमेटी के सदस्यों से झंडा भ्रमण के रूट की जानकारी ली गयी.

निर्धारित रूट पर महावीरी झंडा भ्रमण करने व अखाड़ा आयोजित करने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारी ने कमेटी के सदस्यों को 27 मार्च को दो बजे दिन में अखाड़ा जुलूस निकालकर पूर्व से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार महावीरी झंडा के साथ अखाड़ा लगाने, सभी अखाड़ा कार्यक्रम का वीडियोग्राफी करवाने, डीजे नहीं बजाने, सभी अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को कार्यक्रम शुरू होने से संपन्न होने तक हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी व अखाड़ा संपन्न करवाने में सहयोग करने की अपील की गयी.

पुलिस मित्रों को सतर्क रहने का निर्देश

पुलिस मित्रों को भी सतर्क रहने को कहा गया. बताया कि देवरी थाना क्षेत्र में बेड़ोडीह, पर्वतूडीह, बेहराडीह, पतालडीह, नावाआहर, बरोटांड़, पूरनाबथान, पूरनीगड़िया, गादी तथा घोसे गांव में लाइसेंसी अखाड़ा जुलूस निकालता है. वहीं, दर्जनों गांवों में गैर लाइसेंसी अखाड़ा जुलूस निकलता है, जिस पर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाह है. बैठक में मुखिया लाला अशोक कुमार, सुरेश्वर शर्मा, नवलकिशोर तिवारी, त्रिपुरारी शर्मा, दासो महतो, बालेश्वर दास, राजेंद्र राम, मंजय साव, लालमणि सिंह, अमर साव, बलराम सिंह, इंद्रदेव महथा, भागीरथ राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >