Giridih News :पुलिस अपना काम कर रही है : डीआइजी

Giridih News :हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच की समीक्षा को लेकर उत्तरी छोटानागुपर क्षेत्र हजारीबाग के डीआइजी अंजनी कुमार झा शनिवार को हरलाडीह ओपी पहुंचे.

यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीआइजी ने पांच दिन पूर्व एक गांव में जतरा मेला देखकर लौट रही दो किशोरियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद जांच की विस्तृत जानकारी ली. डीआइजी ने गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार से घटना की जानकारी ली. डीआइजी ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं. इसके आधार पर पुलिस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. डीआइजी के आने की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे. घटना के बाद से लगातार राजनीतिक दल के नेताओं और ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद से पुलिस की कई टीम उद्भेदन करने में जुटी हुई है. फॉरेंसिक टीम के साथ टेक्निकल व डॉग स्क्वॉड की टीम टीम भी लगी हुई है. मौके पर डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >