Giridih News :नाटक ईडिपस को प्रथम, सरल अंक को मिला द्वितीय पुरस्कार

Giridih News :कला संगम के तत्वावधान में सवेरा सिनेमा हॉल में सलूजा गोल्ड के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय स्व. उमा रानी ताह स्मृति 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य महोत्सव चौथे दिन सोमवार की देर रात पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया.

नाटक के लिए वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, अशोक मानव, शिवलाल सागर, मो. निजाम ; नृत्य के लिए शिवानी गोस्वामी व सरसी चंद्रा निर्णायक थे. श्रेष्ठ प्रतिभागियों को कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा, मदन मंजरवे, कोषाध्यक्ष विनय बक्शी, सह संयोजक राजेश सिन्हा, सर्जना संपादक सुनील मंथन शर्मा, संगीत प्रमुख अरित चंद्रा, आजीवन सदस्य डॉ तारकनाथ देव आदि ने पुरस्कार प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद एवं कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने किया.

नाटक के विजेता

प्रथम ईडिपस, ड्रामाटर्जी दिल्ली, द्वितीय सरल अंक, सोनारपुर संग्रामी थियेटर वेस्ट बंगाल, तृतीय आधे-अधूरे, एपीबीएस थियेटर ग्रुप महाराष्ट्र, चतुर्थ दी अल्टीमेट बूमरैंग, श्रथी नाट्य गोष्ठी, असम, पंचम चिट्ठी, ड्रामाटर्जी राजस्थान, छठा हत्यारा, रमता योगी जमशेदपुर एवं सप्तम असल लेखक वही को शील्ड और नगद पुरस्कार दिया गया. नाटक के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक प्रथम शुभेंदु चक्रवर्ती, द्वितीय सुनील चौहान, तृतीय अनिकेत परसावार, सर्वश्रेष्ठ लेखक प्रथम प्रताप सिंह, द्वितीय राजेश कुमार, तृतीय विश्वजीत साहू, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता में प्रथम अनिकेत परसावार, द्वितीय राजेश कुमार, तृतीय रितुपोन चौधरी, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता प्रथम उज्ज्वल चटर्जी, द्वितीय सागर साहू, तृतीय अभ्युदय मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री प्रथम आरती तायडे, द्वितीय हरिप्रिया गोगोई, तृतीय मनीषा शर्मा, चतुर्थ साक्षी चौहान, पंचम शिल्पा चौधरी, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री प्रथम अर्पिता दास, द्वितीय सौम्या दास, तृतीय प्रगति वर्मा, सर्वश्रेष्ठ खलनायक प्रथम उषारानी सेना, द्वितीय श्याम कुमार, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार प्रथम दीपांकर तमूली, द्वितीय लखी कुमारी, तृतीय संगीता राश, सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार प्रथम दिलीप डे, द्वितीय दीप ठाकुरिया, तृतीय शंकर विश्वास, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता प्रथम प्रनॉय नाग, द्वितीय अमितेश कुमार सिंह, तृतीय विजय वर्मा, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री प्रथम सबुजपाता सेनगुप्ता, द्वितीय इच्छामई धर, तृतीय सेन ज्योति बसु को पुरस्कृत किया गया.

शास्त्रीय नृत्य के विजेता

शास्त्रीय नृत्य समूह में प्रथम महाश्वेता कला केंद्र निरसा, द्वितीय हुनर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश, तृतीय मधु कुमारी, शास्त्रीय नृत्य एकल सीनियर में प्रथम बरनाली पाल, द्वितीय हिया चटर्जी, तृतीय प्राची सिंह रही. सांत्वना पुरस्कार गौरव सरकार, शास्त्रीय नृत्य एकल जूनियर में प्रथम दीपा पाल, द्वितीय कौशिकी चक्रवर्ती, तृतीय अभिनीता महतो, सांत्वना पुरस्कार श्रीयोश्री एवं आराध्या गोप, उप शास्त्रीय नृत्य समूह में प्रथम वीणापानी कला केंद्र, सीनियर में प्रथम गौरव सरकार, द्वितीय हिया चटर्जी, तृतीय खुशबू कुमारी, सांत्वना नंदनी कुमारी, जूनियर में प्रथम कौशिकी चक्रवर्ती, द्वितीय दीपा पॉल, तृतीय धनिया रोशन, सांत्वना ईशानी कुमारी को पुरस्कृत किया गया.

लोकनृत्य के विजेता

लोकनृत्य समूह में प्रथम बिहू सरोथी नाट्य गुस्थी, द्वितीय रास हुनर आजमगढ़, तृतीय महाश्वेता कला केंद्र, सीनियर में प्रथम स्मृति कश्यप, द्वितीय हरिप्रिया गोगोई, तृतीय हिया चटर्जी, सांत्वना तानिया दास एवं निराली कुमारी, जूनियर में प्रथम कौशिकी चक्रवर्ती, द्वितीय दीपा पाल, तृतीय रुद्राक्षी दास, चतुर्थ अभिनीता महतो, पंचम देबारिता दत्ता, सब जुनियर में प्रथम आकृति वर्मा, द्वितीय हृतिमा विश्वास, तृतीय अनुष्का देवनाथ, चतुर्थ पलक सिंह को पुरस्कृत किया गया. कैंप फायर में प्रथम आइना गिरिडीह, द्वितीय हुनर आजमगढ़, तृतीय वीणापानी कला केंद्र, सांत्वना पुरस्कार शशांक राय, रंगयात्रा में प्रथम असम, द्वितीय हुनर आजमगढ़, तृतीय नाट्य कला मंदिर, सांत्वना पुरस्कार वीणापानी कला केंद्र धनबाद को दिया गया.

पुरस्कार वितरण में सराहनीय योगदान

वीश आनंद, सिद्धांत रंजन, शुभम कुमार, विकास रंजन, संदीप सिन्हा, इंद्रजीत मिश्रा, सुजाता कुमारी, अनुराग सागर, आकाश सहाय आदि ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >