Giridih News : मारपीट में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत

Giridih News : गिरिडीह के कर्माटांड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ था संघर्ष

Giridih News : गिरिडीह के कर्माटांड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ था संघर्ष

Giridih News : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल 35 वर्षीय श्रीकांत वर्मा की मौत इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गयी. घटना 15 मई को उस वक्त हुई जब कर्माटांड़ गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में पहले विवाद और उसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिसमें कुल 9 लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन श्रीकांत वर्मा की स्थिति गंभीर होने के कारण पहले उन्हें धनबाद और फिर वहां से रांची रेफर किया गया. इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को भेजा जेल

घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के दो लोगों केशो वर्मा और जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मारपीट की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >