Giridih News :मंत्री ने किया सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन

स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की भव्य प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को किया. इधर देवरी में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में उमड़ी.

स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की भव्य प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को किया. मौके पर मोहन साव, पंकज ताह, दानू मुखर्जी, गोपाल सेन गुप्ता, घन्ना दा, डॉ तारकनाथ देव, संतु सेनगुप्ता, प्रताप राय, गगन साहा समेत अन्य उपस्थित थे.

देवरी के मंदिरों में पट खुलते ही उमड़े लोग

शारदीय नवरात्र के छठे दिन दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता के दरबार का पट खुलते ही लोग पहुंचने लगे. रविवार की शाम में पूजा-पंडालों में विधिवत पूजा के बाद भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ बेलभरनी के आमंत्रण का आवाहन किया. प्रखंड क्षेत्र के किसगो, मानिकबाद, बैरिया, टिकैत टोला, ठाकुर टोला, खसलोडीह, ढेंगाडीह, रानीडीह, घोरंजी, सिकरुडीह, चौकी, देवरी, तेतरिया, फतेहपुर, मनकडीहा व सवईटांड़ (कोसोगोंदोदिघी) में धूमधाम से बेलभरणी आमंत्रण पूजा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >