टीम में जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एडीपीओ प्रकाश कुमार, एसडीपीओ धनंजय राम, बीडीओ ललित नारायण तिवारी, बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकरण आदि शामिल थे. घटना को लेकर अधिकारी काफी मर्माहत दिखे. लोगों ने संवेदना व्यक्त की. अधिकारी पीड़ित परिजनों से मिले और घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया. दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद करने की बात कही.
सहायक अध्यापक का हुआ स्थानांतरण
अधिकारियों ने कहा कि जांचोपरांत दोषी पाये जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही. इसके बाद अधिकारी विद्यालय पहुंचे. यहां 10 लोगों की टीम गठित की गयी, जो घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच की. अधिकारियों ने शिक्षकों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं से भी घटना से संबंधित जानकारी ली. इस घटना में विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक रणधीर पटेल की लापरवाही उजागर हुई. उन्हें तत्काल प्रभाव से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण कर दिया गया. वहीं, आपदा राहत कोष से दोनों मृतक छात्राओं के परिजनों को प्रक्रिया में आने के बाद चार-चार लाख रुपये देने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि उक्त घटना से संबंधित कोई नयी बात सामने आती है तो दोषी पाये जाने वाले शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके पश्चात दोनों मृतक छात्राओं को सुपुर्द-ए-खाक करने की प्रक्रिया शुरू हुई. जांच का नेतृत्व डीईओ वसीम अहमद कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जांच टीम को जो शिकायतें तथा घटना से संबंधित जानकारी मिली है, उसे संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगा. इसके बाद से दोषी पाये जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रखंड के अधिकारी, थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, जिपरि सदस्य लालमणि यादव, भोला लाल मंडल, गोविंद महतो, कामेश्वर यादव, मनोज यादव आदि मौजूद थे.विद्यालय में हुई शोक सभा
उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिरुवां कपिलो में गुरुवार की दोपहर को विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्राओं जाहिदा खातून व गुलबसा परवीन ने कुएं में कूद कर जान दे दी थी. इस घटना से विद्यालय परिवार काफी शोकाकुल हैं. शुक्रवार की सुबह प्रार्थना सभा के बाद शोक सभा हुई. इसमें दो मिनट का मौन रखा गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में हुई इतनी बड़ी दुखद घटना कल्पना से भी दूर था. इससे विद्यालय परिवार काफी मर्माहत है. बताया कि घटना को लेकर जिला से जांच टीम आने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसको लेकर प्रत्येक कार्य दिवस की तरह विद्यालय दिनभर संचालित रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
