Giridih News :ट्रक पर चढ़ा खलासी हाइटेंशन तार की चपेट में आया, धनबाद रेफर

Giridih News : टुंडी रोड स्थित सलूजा गोल्ड प्लांट के बाहर सोमवार को एक खलासी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है.

टुंडी रोड स्थित सलूजा गोल्ड प्लांट के बाहर सोमवार को एक खलासी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है. घायल को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज निवासी मंसूर अंसारी ट्रक का खलासी है. सोमवार को वह माल लोडिंग के लिए ट्रक के साथ सलूजा गोल्ड प्लांट पहुंचा था. ट्रक लाइन में खड़ा था. इसी दौरान मंसूर किसी काम से ट्रक के ऊपर चढ़ा. अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गया. घटना के बाद ट्रक चालक कमरुद्दीन अंसारी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुं. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मंसूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >