Giridih News : दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, बिन शादी लौटी बारात

Giridih News : मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रातभर हो-हंगामा

Giridih News : प्रतिनिधि, देवरी. देवरी थानांतर्गत एक गांव में सोमवार की रात एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ जाने से अफरातफरी मच गयी. कन्या पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रातभर हो-हंगामा हुआ. बताया गया कि बोकारो जिले के हरला थानांतर्गत महुआर गांव से सोमवार की रात देवरी थानांतर्गत एक गांव में शादी के लिए बारात आयी थी. शादी की प्रारंभिक रस्म के बाद वरमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन मंच पर पहुंचे थे. इसी दौरान दूल्हा बने युवक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया. घटना के बाद विवाह स्थल के पास अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी. रात भर चले हो-हंगामे के बाद मंगलवार की सुबह शादी के बगैर दूल्हा समेत बारात पक्ष के लोग लौट गये. इस बाबत देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मामले की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी थी. मंगलवार की शाम तक थाना में किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >