Giridih News :डीटीओ ने की ओवरलोड वाहनों की जांच, छह पर लगाया जुर्माना

Giridih News :डीटीओ संतोष कुमार ने डुमरी और निमियाघाट जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया. मौके पर भारी/ओवरलोडेड और गैर जिम्मेदाराना ढंग से चलाये जा रहे वाहनों की जांच की गयी.

इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ओवरलोडिंग और ओवर हाइट छह वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया. सभी वाहन क्षमता से अधिक वजन लेकर चल रहे थे. अधिनियम की धारा तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख 10 हजार जुर्माना वसूला गया. मौके पर डीटीओ श्री कुमार ने कहा कि डीसी के निर्देश के आलोक में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी. इसके अलावा उन्होंने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन की अपील की. सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट-हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने और पैदल चलने वालों की भी सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >