Giridih News :डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आमजनों की शिकायतें सुनीं और उसके त्वरित निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. कहा कि समस्या समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डीसी ने इस दौरान व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये. लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं डीसी के पास रखीं. कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया. जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन, शिक्षा व अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन मिले. सभी आवेदन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया गया. डीसी ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को सीओ को अग्रसारित कर तत्काल समाधान की बात कही. सभी मामले पर फोन से संबंधित अधिकारी से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. डीसी ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

अन्य दिनों में भी दे सकते हैं आवेदन

डीसी ने बताया कि मंगलवार व शुक्रवार के अलावा भी लोग अपनी समस्या लेकर समाहरणालय आकर संबंधित विभाग को अपना आवेदन दे सकते हैं, उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होगी. डीसी ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों-आवेदनों के त्वरित निराकरण को लेकर जिला स्तर पर जन समाधान पोर्टल बनाया गया है, ताकि पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ शिकायतों का निष्पादन किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >