Giridih News: डीसी ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

Giridih News: कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट भी निष्पादन किया गया

Giridih News: गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया. मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये दर्जनों लोगों से डीसी ने मिल कर उनकी समस्याएं सुनीं. इसमें व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं शामिल थीं. इस दौरान कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट भी निष्पादन किया गया. डीसी ने जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये. जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईंयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यांगजन के लिए ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू-अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं सामने आयीं. डीसी ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देस दिया. डीसी ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >