Giridih News: डीसी ने जनता दरबार लगा सुनी लोगों की समस्याएं

Giridih News: जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन

Giridih News: डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया. मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये दर्जनों लोगों की व्यक्तिगत एव��� सामाजिक समस्याओं को डीसी ने सुनी और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये. इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने बताया कि मंगलवार एवं शुक्रवार के अलावा भी आमजन अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय आ सकते हैं, संबंधित विभाग को अपना आवेदन दे सकते हैं, उनके आवेदन का त्वरित निराकरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >