Giridih News :महिलाओं के शबद कीर्तन से संगत हुआ निहाल

धन धन श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिक परिवार ने चौथे दिन रविवार को भी उल्लास पूर्वक प्रभातफेरी निकाली. प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकलकर मकतपुर चौक होते हुए शांति भवन के रास्ते जिला परिषद व श्री विश्वनाथ मंदिर होते हुए पंजाबी मोहल्ला स्थित एक सिख परिवार के यहां पहुंची.

प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. महिला संगत ने कीर्तन किया गया. प्रभात फेरी में पूरा रास्ते गुरुबाणी से गूंज उठा. प्रभात फेरी के बाद महिला संगतों ने सबद कीर्तन व अरदास किया. संगत में शामिल लोगों को जलपान की सेवा की गयी.

इनकी रही

उपस्थिति

प्रभात फेरी में सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, सरदार हरमिंदर सिंह बग्गा, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, सुधीर आनंद, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, गुरविंदर सिंह सलूजा, चरणजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख परिवार के महिला पुरुष और बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >