Giridih News :कला संगम की प्रतियोगिता में 20 नाटक और 70 नृत्य की होगी प्रस्तुति

Giridih News :कला संगम की बैठक ईश्वर स्मृति भवन में हुई. अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह ने की. इसमें रजत जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने की तैयारी पर चर्चा हुई.

श्री ताह ने बताया कि इस वर्ष 29 जनवरी से एक फरवरी तक होनेवाली 25वीं अखिल भारतीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता रजत जयंती के रूप में मनायी जा रही है. इसकी तैयारी जोरों पर है. संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता भव्य हो, इसके लिए शहर को सजाया जायेगा. इसमें दर्शकों की भी सभी सुविधा जरूरी सुविधा मिलेगी.

12 राज्यों के कलाकार अपनी कला का करेंगे प्रदर्शन

नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने बताया कि 12 राज्यों के कलाकार 20 नाटक तथा 70 नृत्य प्रस्तुत करेंगे. इसमें त्रिपुरा, बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व मुंबई के कलाकार अपना जलवा दिखायेंगे. इस वर्ष असम का बिहू नृत्य मुख्य आकर्षण होगा, जबकि नाटक में इडिपस, आधे अधूरे, असल लेखक वही व ताजमहल का टेंडर आदि का मंचन होगा. सह सचिव सुजय गुप्ता ने बताया कि एक धर्मशाला की जरूरत और है. इसके लिए होटल बुक कर लिया जायेगा. सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा ने तैयारी में शामिल युवाओं की हौसला आफजाई की. इसका संचालन सह सचिव एवं नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सह सचिव मदन मंजर्वे, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सरदार देवेंद्र सिंह, सह संयोजक राजेश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, संगीत प्रमुख अरित चंद्रा, डॉ तारकनाथ देव, ब्रह्मदेव प्रसाद, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, रविश आनंद, संदीप गुप्ता, आशीष, विकास, आकाश, शुभम, सिद्धांत रंजन, इंद्रजीत मिश्रा, कविंद्र भट्टाचार्य सहित अन्य कलाकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >