Giridih News :मधुबन की समिति को 25000 का चेक

Giridih News :श्री शिखरजी स्वच्छता समिति मधुबन को 25 हजार का चेक व सफाई का सामान संस्थाओं से मिला है

चेक दक्षिण भारत जैन सभा के अध्यक्ष भालचंद्र जी पाटिल के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार एवं वीर सेवा दल मध्यवर्ती समिति महाराष्ट्र के सचिव अजीत कुमार भंडे और इनके सहयोगियों अरविंद जी मजलेकर, मालगोंडा अकोले, सर्विंद्र पाटिल, राजकुमार जुगले, और प्रकाश सेड़वाले ने दिया. साथ ही 150 पीस डस्टबिन भी समिति की सौंपी गयी.

सहयोगियों को किया गया सम्मानित

उनके इस सहयोग के लिए श्री शिखरजी स्वच्छता समिति मधुबन ने दक्षिण भारत सभा के अध्यक्ष, वीर सेवा दल मध्यवर्ती समिति के सचिव एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की आशा की. कार्यक्रम की सफलता में शैलेश जैन ने भूमिका निभाई. मौके पर समिति के अध्यक्ष तेजनारायण महतो, सचिव भरत साह, उपाध्यक्ष विद्याभूषण मिश्रा, नंदकिशोर सिंह, विनोद राम, दिलीप तूरी, अभिषेक सिन्हा, रंजीत सिंह, नागेंद्र कुमार, संतोष जैन, दिलीप सिंह, कैलाश अग्रवाल, बबलू जैन, सुशील बेगानी, संतोष ठाकुर आदि के साथ बीसपंथी कोठी के प्रबंधक कपिल चौगुले एवं मनोज जैन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >