Giridih News :खजूर की डालियों के साथ मसीही समुदाय ने निकाली शोभा यात्रा

Giridih News :प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजय प्रवेश की याद में मनाए जानेवाले पाम संडे यानि खजूर रविवार के मौके पर जिले के विभिन्न इलाके में मसीही समुदाय ने खजूर की डालियों के साथ शोभा यात्रा निकाली.

इसके बाद विभिन्न गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान स्टीवेंसन मेमोरियल चर्च (सीएनआई) पचंबा समेत अन्य चर्च में मसीही समुदाय के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने खजूर के छोटे पत्तों से क्रॉस का निशान बनाकर आराधना की और शोभा यात्रा निकाली.

खजूर रविवार प्रेम, विनम्रता और आत्म बलिदान का प्रतीक है

महेशमुंडा स्थित चर्च में भी खजूर की डालियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. वहीं, यहां आयोजित मिस्सा बलिदान में फादर मसीहचरण ने बताया कि खजूर रविवार प्रेम, विनम्रता और आत्म बलिदान का प्रतीक है. खजूर रविवार ना केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह आत्मचिंतन और ईश्वर के प्रति आस्था को और गहरा करने का अवसर भी है. यह हमें याद दिलाता है कि कैसे यीशु मसीह ने अपने अनुयायियों के लिए कठिन रास्ता चुना और अंततः मानवता के लिए बलिदान दिया. कहा कि जब यीशु मसीह यरूशलेम आये थे, तब लोगों ने उनके स्वागत में सड़क पर अपने वस्त्र बिछाये थे और खजूर की डालियां हाथ में लेकर होशाना कहते हुए उनका स्वागत किया था. यह दृश्य मसीह के सम्मान और राजा के रूप में उनके स्वागत को दर्शाता है. इसी कारण इस दिन को खजूर रविवार कहा जाता है और मसीही विश्वासी पाम संडे मनाते हैं. बताया कि पाम संडे ईस्टर से पहले अंतिम रविवार को मनाया जाता है और इसे पवित्र सप्ताह (होली वीक) की शुरुआत मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >