Giridih News :छोटकी खरगडीह-पारडीह मार्ग बना जानलेवा, हो रही दुर्घटना

Giridih News :बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग छोटकी खरगडीहा और पारडीह चौक के पास जानलेवा बन गया है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे तालाब बन गये हैं. बरसात का पानी गड्ढे में जमा हो जाने से राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से बार-बार विभाग को सड़क में बने गड्ढे को भरने की मांग की गई, पर इस दिशा में कोई पहल नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है. छोटकी खरगडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने दो दिनों को अल्टीमेटम देते हुए विभाग को आगाह कराया है. कहा है कि दो दिनों के अंदर चौक के गड्ढे को नहीं भरा गया, तो ग्रामीणों के साथ सड़क पर धरना देंगे.

दो वाहन हुए दुर्घटना के शिकार

शुक्रवार को दोनों स्थानों पर कई वाहन दुर्घटना के शिकार हो गये. छोटकी खरगडीहा में तीन बाइक, एक ऑटो व एक कार गड्ढे में पलट गये. गनीमत रही कि जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ. ग्रामीणों के अनुसार दोनों स्थान पर लोगों की आवाजाही लगी रहती है. मुख्य मार्ग होने से काफी वाहनों का परिचालन होता है, पर गड्ढे के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है. इधर, सहायक अभियंता का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >