Giridih News :चेंबर ने किया बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का समर्थन

Giridih News :जिले के साथ-साथ समस्त पूरे राज्य में बिजली विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कई भ्रांतियां उपभोक्ताओं के मन में है. इसको दूर करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. ट्रायल के बाद चेंबर ने स्मार्ट मीटर लगाने का समर्थन किया.

जिले के साथ-साथ समस्त पूरे राज्य में बिजली विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कई भ्रांतियां उपभोक्ताओं के मन में है. इसको दूर करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. ट्रायल के रूप में शहरी क्षेत्र में दो स्थानों पर एक में थ्री फेज स्मार्ट मीटर और एक में सिंगल फेज स्मार्ट मीटर को पुराने मीटर के समानांतर में लगाये जाने का अनुरोध किया. चेंबर के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि नये स्थानों पर नये स्मार्ट मीटर के समानांतर पुराने मीटरों को लगाया गया था. 12 दिनों की रीडिंग के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि दोनों मीटर की रीडिंग समान है. इसके बाद चेंबर ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से नया स्मार्ट मीटर को बेझिझक अपने आवास अथवा प्रतिष्ठान में लगवाने का अनुरोध किया है. अध्यक्ष ने कहा कि लोग पुराने मीटर निजी के समानांतर स्मार्ट मीटर के लगवा सकते हैं. उन्होंने चेंबर का साथ देने के लिए सभी विद्युत उपभोक्ताओं के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >