Giridih News :छत से बच्ची की लाश मिलने के मामले का अब तक खुलासा नहीं, परेशान है परिजन

Giridih News :पचंबा थानांतर्गत डांडियाडीह स्थित एक घर की छत से बरामद बच्ची की लाश मामले में पचंबा पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस सुराग जुटाने को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है.

सभी सदस्य शादी समारोह में गये थे : विदित हो कि गत गुरुवार की देर शाम एक बच्ची (11) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी. बच्ची का शव उसके ही घर की छत से बरामद किया गया था. बच्ची मो इलियास की पुत्री मेहज़बीन परवीन उर्फ निखत परवीन थी. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

शादी समारोह में गये थे परिवार के सदस्य

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को घर के सभी सदस्य बगल में चल रहे एक शादी समारोह में गये थे. मेहज़बीन घर में अकेले पढ़ाई कर रही थी. देर शाम परिवार के लोग लौटे तो घर का मुख्य दरवाज़ा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया. पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सीढ़ी से छत पर जाकर देखा, तो बच्ची बेसुध पड़ी थी. इसके बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गांव पहुंचने पर कुछ लोगों ने बच्ची के गले पर निशान जैसा दाग देखा तो परिजनों को आशंका हुई कि घटना सामान्य नहीं हो सकती. इसके बाद शुक्रवार की सुबह परिजन शव को लेकर पचंबा थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पचंबा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन देते हुए बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

संदिग्धों से की जा रही है पूछताछ : थाना प्रभारी

मामले को लेकर पचंबा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जा रही है. बताया कि पुलिस संदिग्धों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >