Giridih News :बारिश से हनुमान मंदिर का चहारदीवारी ढही

Giridih News :बगोदर प्रखंड में पिछले दिनों दिनों हुई बारिश से एक ओर जहां किसानों की तैयार फसलों का नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर औरा स्थित दामा हनुमान मंदिर की चहारदीवारी टूटकर ढह गयी है.

हनुमान मंदिर के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण ग्रामीणों ने अपने सहयोग से करीब पांच लाख रुपये खर्च कर करवाया था. पिछले दिनों हुई बारिश से ढह गया, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है. साथ ही मंदिर परिसर चहारदीवारीविहीन होने से चोरी या अन्य अनहोनी की आशंका है. उप मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना है. साथ ही मंदिर क्षेत्र की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है. चहारदीवारी गिरने की घटना से श्रद्धालु काफी चिंतित हैं. विधायक नागेंद्र महतो से मंदिर की चहारदीवारी निर्माण में सहयोग की अपील की. धान के साथ आलू की खेती को नुकसान की आशंका से भी ग्रामीण चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >