Giridih News :खुले नाले में गिरा मासूम अंकित का शव तीन किमी दूर मिला

Giridih News :गांधी चौक स्थित होटल अशोका इंटरनेशनल के पास शनिवार की शाम खुले नाले में गिरे दो वर्षीय मासूम अंकित कुमार का शव अंतत: 16 घंटे बाद मिल गया. शव मुफस्सिल थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पार मंगरोडीह नाले में था.

गांधी चौक स्थित होटल अशोका इंटरनेशनल के पास शनिवार की शाम खुले नाले में गिरे दो वर्षीय मासूम अंकित कुमार का शव अंतत: 16 घंटे बाद मिल गया. शव मुफस्सिल थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पार मंगरोडीह नाले में था. इससे पूर्व भारी बारिश और अंधेरे के बीच पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम ने जेसीबी से शनिवार की देर रात तक बचाव कार्य चलाया. अंतत: अभियान रोकना पड़ा. रविवार सुबह सात बजे तक अभियान पुन: शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोग भड़क गये और सड़क पर उतर आये. इससे एक घंटे तक बड़ा चौक जाम रहा. आंदोलन के बाद एकबार फिर बचाव कार्य शुरू किया गया. तलाशी के दौरान रेलवे स्टेशन के पास मंगरोडीह नाले के किनारे अंकित का शव बरामद किया गया. बेटे का शव मिलने की सूचना जैसे ही माता-पिता को मिली, कोहराम मच गया. दोनों फूट-फूटकर रोने लगे. अंकित की दोनों बहनें भी बिलख पड़ीं. परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था. हादसा शनिवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ. मंगरोडीह के दीपक ठाकुर अपनी पत्नी, दो बेटी और बेटे के साथ मार्केटिंग कर घर लौट रहे थे. उस समय भारी बारिश होने से नालियां लबालब थीं. अंकित अपनी मां की गोद में था. परिवार पैदल जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से मां-बेटे नगर निगम के खुले नाले में गिरे गये. स्थानीय लोगों ने किसी तरह मां बचा लिया, लेकिन बेटा तेज बहाव में बह गया. इस बीच, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

आपदा राहत से परिजन को मिलेंगे चार लाख रुपये

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि बच्चा शनिवार की रात भारी बारिश के कारण नाला में गिरने के बाद बह गया था. बच्चे का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया. आपदा राहत से बच्चे के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >