3 बच्चियों समेत महिला का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

गावां थाना क्षेत्र के बंगालिबारा के पास मुख्य पथ से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर कुएं से एक महिला समेत उसके तीन बच्चियों का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के बंगालिबारा के पास मुख्य पथ से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर कुएं से एक महिला समेत उसके तीन बच्चियों का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. कुएं में शव होने की सूचना मंगलवार (09.06.2020) की देर रात कुछ मवेशी चरा रहे युवकों ने ग्रामीणों को दी. बाद में देर रात को गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बुधवार (10.06.2020) की सुबह शव को कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

मृतका की पहचान सतगावां प्रखंड के बासोडीह निवासी दीपू चौधरी की पत्नी 28 वर्षीय रूबी देवी के अलावा उसकी तीन पुत्री 6 वर्षीय अमृता कुमारी, 3 वर्षीय रितिका कुमारी और 2 वर्षीय गुंजन कुमारी के रूप में की गयी है. महिला का मायका गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में है.

Also Read: Jharkhand: उग्रवादी हिंसा में घायल CRPF के 8 जवानों को अनुग्रह अनुदान एवं सरेंडर करने वाले 14 नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास अनुदान

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला का पति दिपू अक्सर पत्नी को परेशान करता था. केवल पुत्री होने के कारण मारपीट करता था. मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी. मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है. घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

इधर, घटना के बाद लोग उग्र हो गये. कुछ युवक बासोडीह जाकर मृतका के पति दीपू को पकड़ लिया व घटनास्थल पर लाकर उसके साथ मारपीट की. बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गयी. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि मृत महिला व उसकी बच्चियों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Posted By : Samir ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >