Giridih News :एसएसबी जवान का पार्थिव शरीर बगोदर पहुंचा, पसरा मातम

Giridih News :बगोदर प्रखंड के अलगडीहा गांव के एसएसबी जवान धर्मेंद्र कुमार (35) पिता भीमसेन शर्मा का शव गुरुवार को गांव पहुंचे. उनका निधन रांची में इलाज के दौरान हो गया था. तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह बगोदर बस पड़ाव पहुंचा. यहां पार्थिव शरीर पर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

उपस्थित लोगों व युवाओं ने जवान को याद करते हुए उन्हें नमन किया. इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अलगडीहा ले जाया गया. शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. उनकी पत्नी और बच्चे शव से लिपट कर रो रहे थे. जिससे पूरा गांव में गमगीन हो गया. अलगडीहा गांव के जमुनिया नदी किनारे एसएसबी जवान का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि बगोदर ने एक लाल को खो दिया. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने परिजनों को हिम्मत बंधाया. प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, माथुर प्रसाद, आशीष कुमार बोर्डर, विवेक भागवत, राजू सिंह, रामचंद्र मंडल, गंगाधाम मंडल, दिनेश साहू, ललीता कुमारी समेत अन्य ने श्रद्धांजलि दी.

जुलाई से थे बीमार

बता दें कि एसएसबी जवान धर्मेंद्र कुमार पांच नवंबर 2013 में 71वीं बटालियन एसएसबी के पोस्ट पर पोस्टेड हुआ था. वह छह माह पूर्व मोतीहारी बिहार में पोस्टेड थे. जुलाई माह में लीवर रोग से ग्रस्त हो गया. इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन रांची में हो गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों माता-पिता समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >