Giridih News :गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में दो प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी. चौधरीबांध के मजदूर रंजीत पांडेय (30) की मौत मुंबई में हो गयी. रंजीत की तबीयत खराब थी. उसका शव सोमवार को गांव आया.

बगोदर थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में दो प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी. चौधरीबांध के मजदूर रंजीत पांडेय (30) की मौत मुंबई में हो गयी. रंजीत की तबीयत खराब थी. तबीयत अधिक बिगड़ने पर शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी. में मौत हो गया शव सोमवार की अहले सुबह आया. शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, बच्चे समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया. मुखिया संजय यादव पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया. शनिवार की देर रात ही धरगुल्ली के एक प्रवासी मजदूर कोकिल यादव (46) की मौत मुंबई में हो गयी. वह मुंबई में टैक्सी चलाता था. वह ट्रेन से उतरने के क्रम में घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >