Giridih News :भाजपा ने धरना देकर की सूर्या हांसदा की सीबीआई जांच की मांग

Giridih News :भाजपा ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, सूर्या हांसदा की एनकाउंटर में मौत मामले की सीबीआई से जांच एवं नगरी में आदिवासियों की जमीन छीने जाने को ले किया गया.

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय व मनोज यादव उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अशोक ने कहा कि झारखंड में सभी विभागों में भ्रष्टाचार हावी है. सूर्या हांसदा की राजनीतिक साजिश के तहत हत्या कर उसे एनकाउंटर बताया जा रहा है. इसकी जांच सीबीआई से करवानी चाहिए. नगरी में भोले-भाले आदिवासियों की जमीन रिम्स टू के नाम पर छीनी जा रही है. कहा कि माले के लोग सत्ता में बैठकर क्षेत्र में नौटंकी कर रहे है.

जल्द शुरू होगा पाव ग्रिड का काम

मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रयास से पावर ग्रिड के एनओसी का रास्ता साफ हो गया है. एनओसी के लिए कुछ शुल्क जमा करवाया गया है. पूरी राशि जमा होते ही काम शुरू होगा. माले के लोग भ्रष्टाचार आदि को ले क्षेत्र में हल्ला बोलते रहते हैं. आखिर उनके समर्थन से सरकार चल रही है, तो भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए मुख्यमंत्री से सवाल क्यों नहीं पूछते हैं. राज्य में भ्रष्टाचार के लिए माले भी जिम्मेदार है. क्योंकि, सरकार को माले का समर्थन है. मनोज ने कहा कि भाजपा हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है.

ये थे मौजूद : कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व आनंदी यादव तथा संचालन मुन्ना सिंह ने किया. मौके पर श्रीराम यादव, नवीन कुमार, बबलू साहा, राजकुमार यादव, कांग्रेस यादव, अनुरूपा देवी, अरविंद गुप्ता, विजय यादव, अमरदीप निराला, देवनंदन सिन्हा, राजेंद्र चौधरी, राजेश तुरी, जयप्रकाश राम, उपेंद्र सिंह, मनोज यादव, पप्पू यादव, पवन सिंह, सहदेव साव, अजीत तिवारी, दिलीप कुमार, बिनोद मिष्टकार, इंद्रदेव यादव, विकास जॉनी, बलदेव तुरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >