Giridih News :अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक और नृत्य प्रतियोगिता का आज से

Giridih News :कला संगम के तत्वाधान में सवेरा सिनेमा हॉल में 29 जनवरी से चार दिवसीय 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी. यह कार्यक्रम रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है.

चार दिनों तक पूरा शहर नृत्य व नाट्य महोत्सव से रंगा रहेगा. पहले दिन 29 जनवरी को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी सह कला संगम के मुख्य संरक्षक रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, विशिष्ट अतिथि सदर एसडीओ सह कला संगम के संरक्षक श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीपीआरओ अंजना भारती, संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, सलूजा गोल्ड के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा, संयोजक चुन्नूकांत, संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, डॉ विकास लाल, श्रेयांस जैन संयुक्त रूप से करेंगे. इसकी अध्यक्षता कला संगम के अध्यक्ष प्रकाश सहाय करेंगे.

12 राज्यों के कलाकार करेंगे 20 नाटकों का मंचन

बताया गया कि चार दिनों में 12 राज्यों से बीस नाटकों का प्रदर्शन होगा. सत्तर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे. इसमें त्रिपुरा, बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई के कलाकार शामिल हैं. असम का बीहू नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. इस बारे में कला संगम के संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रजत जयंती को लेकर शहर को सजाया गया है. दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है. कलाकारों के लिए ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >