मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी गपैय निवासी पूरन मंडल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. गपैय निवासी प्रमिला देवी ने कुछ दिनों पूर्व मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पूरन मंडल पर मारपीट का आरोप लगायी थी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी की तलाश की और शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा से उसे हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी को विधि-सम्मत कार्रवाई के तहत जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
