Giridih News :शव गांव पहुंचने पर भड़का माहौल, पुलिस की उपस्थित में किया गया अंतिम संस्कार

Giridih News :हर्षिला मुर्मू का शव ओझाडीह पंचायत के डेमनाटांड गांव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा. शव के गांव पहुंचने पर मायके और ससुरालवालों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गयी. दोनों पक्षों के बीच मामूली रूप से झडप भी हुई.

माहौल को तनावपूर्ण होने की सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना से अधिकारी व जवान डेमनाटांड पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद अंतिम संस्कार करवाया. हालांकि, किसी पक्ष ने शाम तक आवेदन नहीं दिया है.

शनिवार को साड़ी से झूलते मिला था शव

बता दें कि शनिवार की सुबह में दीपक मरांडी की पत्नी हर्षिला मुर्मू (22) ने घर में साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी. दोपहर में पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार को शव गांव पहुंचने के बाद सोनबाद पंचायत के बलीडीह स्थित मायके से काफी संख्या में महिला-पुरुष गांव पहुंच गये और ससुराल वालों के पर आरोप लगाने लगे. इसके बाद माहौल भड़क गया. दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया. इधर एसआई विजय मंडल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद माहौल को शांत कराया. कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कराया गया. इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >