अर्द्धविक्षिप्त से मारपीट, पुलिस पहुंची

गांवा\ : गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा में एक अर्द्धविक्षिप्त साथ मारपीट के बाद गांव में तनाव फैल गया. हरिहरपुर निवासी युवक ने एक धर्म विशेष को साउंड कम करने की बात कही. बाद में पांच-छह की संख्या में एक विशेष समुदाय के लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी. इस घटना के बाद […]

गांवा\ : गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा में एक अर्द्धविक्षिप्त साथ मारपीट के बाद गांव में तनाव फैल गया. हरिहरपुर निवासी युवक ने एक धर्म विशेष को साउंड कम करने की बात कही. बाद में पांच-छह की संख्या में एक विशेष समुदाय के लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी. इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया. मौके पर पिहरा पिकेट के जवान पहुंचे व मारपीट करनेवालों को पिकेट ले आयी. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा पिहरा पिकेट पहुंचे व जानकारी ली. बाद में गांव के मुखिया समेत जनप्रतिनिधियों के सामने सभी युवकों ने माफी मांगी. इसके बाद सभी युवकों को पीआर बांड भरवाकर चेतावनी देते हुए घर भेज दिया गया. थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा ने कहा कि घटना गलतफहमी के कारण हुई. जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों के साथ बातचीत कर मामले को सलटा लिया गया है. युवकों ने गलती स्वीकर कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >