Giridih News :चढ़ावा राशि में हिस्सेदारी को लेकर दो गांवों में तनाव

Giridih News :बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा कब्रिस्तान के पास स्थित इमामबाड़ा में मुर्हरम के मौके पर फातिहा के लिए पंचायत के अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यहां फातिहा के बाद चढ़ावा में आने वाली राशि पर खुट्टाबांध और कर्णपुरा के ग्रामीण अपनी हिस्सेदारी को लेकर दावा कर रहे हैं.

बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा कब्रिस्तान के पास स्थित इमामबाड़ा में मुर्हरम के मौके पर फातिहा के लिए पंचायत के अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यहां फातिहा के बाद चढ़ावा में आने वाली राशि पर खुट्टाबांध और कर्णपुरा के ग्रामीण अपनी हिस्सेदारी को लेकर दावा कर रहे हैं. इधर, राशि में दावेदारी इस कदर गहरा गया है कि दोनों गांवों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बुधवार को मामूली झड़प के बाद गुरुवार को जमकर लाठी चली. इसमें कर्णपुरा गांव के एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आयी. वहीं, गुरुवार की शाम में खुट्टाबांध से कर्णपुरा मोड़ आये एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गयी. मामले की जानकारी मिलने पर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और मामला शांत किया. कब्रिस्तान के पास पुलिस बल को तैनात करत दिया गया है. इधर, पुलिस को देखते हुए ग्रामीणों शुक्रवार को आठवीं तिथि पर इमामबाड़ा पहुंचे और संयमित रहे, लेकिन दोनों गांवों के ग्रामीणों में तनाव बरकरार है. कर्णपुरा चौक पर सरगर्मी काफी बढ़ गयी है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित में है. दोनों गांवों के लोगों को समझा दिया गया है. पर्व के बाद बैठक में निबटारा की बात कही गयी है. संवाददाता अशोक शर्मा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >