एकजुटता से ही मिलेगा लक्ष्य : शिबू

झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि एकजुटता के बल पर ही हम अपने मकसद में कामयाब होंगे. इसलिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एकजुट व संगठित रहें. श्री सोरेन बुधवार को झंडा मैदान में आयोजित झामुमो के 47वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे.

गिरिडीह : झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि एकजुटता के बल पर ही हम अपने मकसद में कामयाब होंगे. इसलिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एकजुट व संगठित रहें. श्री सोरेन बुधवार को झंडा मैदान में आयोजित झामुमो के 47वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने संताली भाषा में भी जनसमूह को संबोधित किया.

मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि अगर कोई अधिकारी विकास कार्यों में अड़चन पैदा करते हैं तो तत्काल फोन पर इसकी सूचना दें. संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में उन्हें तंग नहीं किया जाये. अधिकारी ईमानदारी से काम करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >