Giridih News: वितरण को ले आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वेटर आवंटित

Giridih News: देवरी. देवरी प्रखंड के 182 आंगनबाड़ी केंद्रों के 10400 बच्चों के बीच कैपयुक्त स्वेटर वितरण किया जायेगा. प्रखंड के कई केंद्रों में स्वेटर वितरण शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक प्रखंड में कुल 182 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. इनमें बिलोटांड़ व बक्को के केंद्रों को छोड़ सभी 180 केंद्रों को स्वेटर उपलब्ध करवा दिये गये हैं. केंद्रों में नौनिहालों के बीच स्वेटर वितरण शुरू कर दिया गया है. योजना के तहत सभी बच्चों को दो-दो स्वेटर दिये जाने हैं. देवरी के सीओ सह सीडीपीओ श्यामलाल मांझी ने मंगलवार को बताया कि प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में 10,400 स्वेटर बांटे जाने हैं. इनमें 180 आंगनबाड़ी केंद्र को 10 हजार 280 स्वेटर उपलब्ध करवा दिये गये हैं. केंद्र की सेविकाओं को स्वेटर की क्वालिटी व संख्या की रिपोर्ट उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >