Giridih News :ऑनलाइन गेमिंग के जरिए संदिग्ध लेनदेन, 50 बैंक खाते फ्रीज

Giridih News :बैंक ऑफ इंडिया की बदडीहा शाखा ने साइबर अपराध की आशंका में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई बैंक के मुंबई स्थित प्रधान कार्यालय के निर्देश पर की गयी.

शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ खाताधारक मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन गेम खेलकर पैसों का लेन-देन कर रहे थे. जांच में यह बात सामने आयी कि गेम आयोजित करने वाली टीमें जीत की राशि अलग-अलग खातों से ट्रांसफर करती थीं. इधर, गिरिडीह साइबर पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन में किया जा रहा था. साइबर पुलिस के आग्रह पर बैंक ने संदिग्ध खातों को तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया.

कम समय में पैसा कमाने के प्रलोभन में फंस रहे युवा

जानकारों के मुताबिक, झारखंडधाम क्षेत्र में ऑनलाइन गेम के जरिये कम समय में पैसा कमाने का प्रलोभन युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है. देशभर में सक्रिय कई ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क युवाओं को एप डाउनलोड कराने के बाद अपने जाल में फंसा रहे हैं. धीरे-धीरे युवक इसकी लत का शिकार हो रहे हैं और अनजाने में संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों से जुड़ जा रहे हैं. बैंक और साइबर पुलिस लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान एप या ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसों का लेन-देन नहीं करने की अपील कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >