सुदिव्य कुमार सोनू बने विश्वकर्मा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक

स्व. बिन्दा प्रसाद विश्वकर्मा ट्रस्ट मंदिर संस्थान प्रांगण में सभी ट्रस्टी सदस्यों की बैठक शनिवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को ट्रस्ट का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया.

गिरिडीह.

स्व. बिन्दा प्रसाद विश्वकर्मा ट्रस्ट मंदिर संस्थान प्रांगण में सभी ट्रस्टी सदस्यों की बैठक शनिवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को ट्रस्ट का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया. संरक्षक बनाए जाने पर उन्होंने ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट करते हुए सदस्यों को समाज को एकजुट करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट व समाज के लिए जब भी उनकी जरुरत पड़ेगी वह मौजूद रहेंगे. उन्होंने संस्थान व समाज के लिए भरपूर सहयोग देने को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान समाज के जीर्ण-शीर्ण पड़े विश्वकर्मा मंदिर के पुनरूत्थान में सहयोग का आश्वासन दिया.

सामुदायिक भवन के लिए 11 लाख अनुदान राशि की अनुशंसा

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने विधायक मद से विश्वकर्मा समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की अनुशंसा की. इसपर समाज के लोगों ने उनका आभार प्रकट किया. बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, सचिव किशोर कुमार शर्मा, सह सचिव विनोद कुमार शर्मा व विश्वजीत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, संयोजक गुंजन कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, भीम शर्मा, गोपाल शर्मा, राजू विश्वकर्मा व संरक्षक बिश्वम्भर विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा व अभिजीत शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >