Giridih News :मजबूत संचार प्रणाली विकसित करने को ले छात्रों को किया प्रेरित

Giridih News :रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में चल रहे पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के चौथे दिन संचार प्रणाली विकसित करने पर चर्चा की गयी. इसमें बीआइटी सिंदरी के प्रो डॉ तन्मय दास गुप्ता शामिल हुए.

प्रो डॉ तन्मय दास गुप्ताने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्पष्ट रूप से संवाद करने, ध्यान से सुनने, आत्मविश्वास के साथ बोलने और दूसरों की बात समझने के लिए सहानुभूति का उपयोग करने, शिक्षक और छात्र, एक मजबूत संचार प्रणाली विकसित करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया. कहा कि इससे ज्ञान, समझ और सहयोग को बढ़ावा मिलता है. शैक्षणिक प्रदर्शन, टीमवर्क और आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है.

अतिथि को किया गया सम्मानित

डॉ गुप्ता को महाविद्यालय के डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार मालव ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. मौके पर कॉलेज के सचिव कमलदेव सिंह, प्राचार्य डॉ अरुण कुमार दुबे, वाइस प्रिंसिपल डॉ संजय कुमार सुमन, विभागाध्यक्ष डॉ जगदीश मेहता, प्रो चंद्रशेखर रजक, प्रो डॉ महतो लक्ष्मी खेमलाल, प्रो सर्वेश शुक्ला, प्रो प्रभाष रंजन, प्रो कमलेश पांडेय, प्रशांत कुंदन, प्रो राकेश कुमार, डॉ परितोष कुमार, प्रो मंतोष कुमार, डॉ लक्ष्मी कुमारी, प्रो श्रीकांत पांडेय समेत बीएड और डीएलएड के सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >