Giridih News :बाल विवाह, नशा मुक्ति को ले छात्रों को किया जागरूक

Giridih News :प्लस टू उच्च विद्यालय बेंगाबाद में बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें बच्चों को कई अहम जानकारी दी गयी.

मुख्य अतिथि बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बिना हेलमेट गाड़ी नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व मोटर वाहन अधिनियम का पालन करने की बात कही. नशापान एवं मादक पदार्थों के सेवन से होनेवाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से नशा नहीं करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि तंबाकू से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है.

चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर करें सूचित

महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी ने बाल विवाह व घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों से अवगत कराया. उन्होंने उपस्थित सभी छात्राओं से पहले पढ़ाई फिर विदाई का संदेश दिया. साथ ही यदि किसी नाबालिग के साथ ज्यादती होती है, तो चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 व 112 का प्रयोग कर शिकायत करने का सुझाव दिया. कार्यक्रम में विषय प्रवेश विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद ने किया. कानूनी प्रावधानों पर नाजरा अमीर, आदित्य कुमार झा व अजय कुमार महतो ने विस्तार से चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य शीला भूट कुमार ने किया. मौके पर शिक्षक अमिता चरण, रिंकी कुमारी, अंबिका कुमारी, ज्योति मुर्मू, राजीव तिवारी, सुरेश रजक, हसन अख्तर, राजेश केसरी, अजय पांडेय, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, अरविंद मुर्मू, उमेश नायक, रफीक अहमद, छात्र संसद की अध्यक्ष सादिया रिजवान, प्रधानमंत्री लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >