स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केशवारी क्षेत्र के पांच विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की इसरी बाजार एवं सरिया शाखा के तत्वावधान में आयोजित हुआ.
इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.नशामुक्ति से संबंधित नृत्य और नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी ढंग से जागरूक किया गया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वेच्छा से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. अभियान का उद्देश्य 10 करोड़ लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है.
यह कार्यक्रम जीवन ज्योति उच्च विद्यालय अमनारी-केशवारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशवारी, आर के मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय केशवारी, डीएवी उच्च विद्यालय केशवारी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय लुतियानो में आयोजित किए गए.
इन कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारी अनीता मंडल, उर्मिला,गंगा,प्रमिला, अनु, रिया, काजल,संगीता, हिना, ममता, लक्ष्मी, किरण,नीलम,नीतू, अनीता,मुद्रिका देवी,मीनू एवं वैजयंती सहित अनेक बहनों ने सहयोग किया. बीके लालमणि,रोहित भाई, मेघलाल मंडल एवं नारायण भाई भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहे.
