Giridih News :वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत
Giridih News :बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के अंर्तगत नगलो निवासी अशोक वर्मा के पुत्र आलोक वर्मा (22) की मौत सड़क हादसे में गत शुक्रवार की सुबह हो गयी.
Giridih News :वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत
घटना हजारीबाग जिले के दारू थाना के समीप की है. बताया जाता है कि आलोक वर्मा पढ़ाईे के लिए हजारीबाग में रह रहा था. गत शुक्रवार को वह बिरनी से बाइक से हजारीबाग रहा था.
कार की ठोकर से हुआ हादसा
मृतक के चाचा गुरुदेव वर्मा ने बताया कि आलोक स्नातक कर हजारीबाग में रहकर तैयारी कर रहा था. बीते शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे घर से अपनी बाइक से हजारीबाग जा रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार मारुति कार उसे जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गयी. वाहन की शिनाख्त एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है. कहा कि सुबह सात बजे दारू थाना से आलोक के घायल होने की सूचना मिली. हजारीबाग अस्पताल में इलाजरत होने की बात कही गयी. अस्पताल पहुंचने पर पुत्र की मौत का पता चला. शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों के सहयोग से दाह-संस्कार कर दिया गया. कहा कि आलोक काफी होनहार था. दो भाइयों में वह बड़ा था. सूचना पर प्रखंड के गणमान्य लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
घायल की इलाज के दौरान मौत
वाहन की चपेट में आने से घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह के कोपा निवासी शंकर दास की मौक इलाज के दौरान धनबाद में हो गयी. वहीं, घटना में घायल दो अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है. शुक्रवार को मृतक का शव लेकर परिजन गिरिडीह मुफस्सिल थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग की. काफी देर तक परिजन वहां पर डटे रहे. इस दौरान पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस अधिकारी ने पीड़ित परिवार को उचित आश्वासन दिया गया.
28 अप्रैल को हुई थी घटना
अकदोनी खुर्द पंचायत के मुखिया सह मृतक के भाई मेघलाल दास ने बताया कि गत 28 अप्रैल को कोपा गांव में ही एक वाहन ने उसके भाई समेत दो महिलाओं को धक्का मार दिया. उनके भाई को गिरिडीह सदर अस्पताल के बाद धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मुआवजा को लेकर गांव में भी बैठक करने का निर्णय लिया गया है. मृतक की बेटी सुषमा देवी ने मुफस्सिल थाना में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.