Giridih News :राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठन को मजबूत बनायें : सुदिव्य

Giridih News :झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी ने रविवार को हरसिंहरायडीह स्थित उत्सव उपवन के सभागार में शपथ ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. शुरुआत भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर पर मालार्पण कर की गयी. कार्यक्रम के दौरान राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अभिनंदन किया गया.

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का सामाजिक अभिनंदन समारोह

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी ने रविवार को हरसिंहरायडीह स्थित उत्सव उपवन के सभागार में शपथ ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. शुरुआत भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर पर मालार्पण कर की गयी. मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के मुख्य संरक्षक सुदिव्य कुमार सोनू और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा थे. मुख्य अतिथि श्री सोनू का प्रदेश अध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर सामाजिक अभिनंदन किया. मंत्री श्री सोनू ने कहा कि संगठन को मजबूत बनायें. राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें. वार्ड सदस्य, मुखिया, जिप सदस्य, विधायक अपने समाज के लोगों को बनाये, तभी राजनीतिक भागीदारी मजबूत होगी और आपका कद बढ़ेगा.

इनका भी किया गया अभिनंदन

प्रदेश के मनोनीत प्रदेश संरक्षक भुनेश्वर राणा, जिला उप संरक्षक तुलो राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद राणा, महासचिव देवनाथ राणा, प्रदेश सचिव सुनील भूषण, राधेश्याम विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव दिनेश राणा व दुर्गा राणा, संगठन सचिव गौतम सागर राणा, हजारीबाग महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा, नवनिर्वाचित गांडेय प्रखंड अध्यक्ष सहदेव राणा, सचिव रामदेव राणा व कोषाध्यक्ष रामेश्वर राणा, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राणा, प्रखंड सचिव नंदलाल राणा, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुजीत राणा का भी अभिनंदन किया गया.

जिला कमेटी का विस्तार

इस दौरान जिला कमेटी का विस्तार किया गया. उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, महादेव शर्मा, शंभु शर्मा, गोविंद राणा, अखिलेश विश्वकर्मा, बैजनाथ राणा, जिला सचिव परण राणा, रामकिशुन विश्वकर्मा, रामजी राणा, रामेश्वर शर्मा, रवि राणा, जगलाल राणा, आशीष राणा, संयुक्त सचिव गांगो राणा, कपिलदेव प्रसाद, चंद्रदेव राणा, शिवबालक राणा, मोहन राणा, जिला संगठन सचिव मनोज राणा, कृष्णा मिस्त्री, ईश्वर विश्वकर्मा, कारू शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यालय सचिव राजू राणा, प्रवक्ता गोपाल शर्मा, मीडिया सचिव संदीप आनंद व कार्यकारिणी सदस्य विकास विश्वकर्मा, अर्जुन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, केदार शर्मा, सुभाष शर्मा, विशेश्वर शर्मा, राजू कुमार, राजकुमार राणा, विशुन विश्वकर्मा, सहदेव विश्वकर्मा, गोविंद राणा, बालेश्वर शर्मा बनाये गये.

जिला महिला कमेटी गठित

जिला महिला कमेटी का गठन किया गया. जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, ममता देवी, बेबी देवी, प्रतिभा शर्मा, महासचिव प्रियंका शर्मा, सचिव रूबी राणा, नीलम राणा, लक्ष्मी देवी, उमा शर्मा, संजना शर्मा, संयुक्त सचिव सुगम शर्मा, अनीता शर्मा, सुमन शर्मा, सुनीता शर्मा, संगठन सचिव प्रियंका देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, निशा शर्मा, सोनी देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला राणा, उप कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कार्यालय सचिव रूबी देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आरती देवी, लक्ष्मी देवी, रूबी देवी को बनाया गया. सभी को प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया गया. इसी दौरान समाज के संरक्षक कंठी विश्वकर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. पूरे कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनील राणा एवं संयुक्त सचिव दुर्गा राणा ने किया.

ये थे उपस्थित :

संरक्षक भुनेश्वर राणा, उपाध्यक्ष बिनोद राणा, प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा, प्रदेश सचिव सुनील भूषण, राधेश्वर विश्वकर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश राणा व दुर्गा राणा, प्रदेश संगठन सचिव गौतम सागर राणा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष यदु राणा, महासचिव बृजलाल शर्मा, गिरिडीह जिलाध्यक्ष देवकी राणा, सचिव सुनील राणा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, हजारीबाग महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा एवं अन्य कई प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >